बागापार में ढाई साल से पेयजल आपूर्ति बाधित , मजबूरी में छोटे वाले नल का पानी पी रहे ग्रामीण

Satya Prabhat News
By -
0

महराजगंज सदर ब्लाक क्षेत्र बागापार स्थिति पानी की टंकी से स्वच्छ पेयजल आपूर्ति ढाई साल पूर्व हो रहे सड़क चौड़ीकरण और निर्माण के चलते पाइप क्षत्रिग्रस्त होने के कारण बागापार में पेयजल आपूर्ति ठप है सड़क निर्माण पूर्ण होने के डेढ़ वर्ष बाद भी पेयजल आपूर्ति न होने से ग्रामीण छोटे नल का पानी पीने को मजबूर है 28 टोल के लोगों की दिनचर्या प्रभावित हो गई है 
बागापर विशुनपुरवा अमरुआ बनहिया शंकरपुर किशोरपुरा बटौरा करनहिया कुर्मी टोला शिवपुर छावनी टोला जनकपुर बरगदवा दलित बस्ती नाई टोला बेलहिया सड़कहिया बरईठवा कोदईपुर लखनपुर पिपरा लक्ष्मीपुर अवधपुर बहेरवा रामपुर बलीरामपुर आदि गांव के लोगों को पेयजल की समस्या से जूझना पड़ रहा है शिकायत के बावजूद भी अधिकारी ध्यान नही दे रहे हैं जिससे ग्रामीणों में आक्रोश है वही ग्राम पंचायत का कहना है की कई स्थानों पर पाइप क्षत्रिग्रस्त है उसकी मरम्मत कराकर जलापूर्ति शुरू कर दी जाएगी
ग्रामीण उमेश चन्द्र मिश्र , रामाशीष सहानी , शब्बीर अली बी डी सी , शैलेन्द्र यादव , रणविजय चौधरी बी डी सी , हरेन्द कुमार बी डी सी , ओमप्रकाश यादव , दिलीप कुमार प्रजापति , प्रमोद , काशी प्रसाद , इंदू देवी , शारदा देवी , मेवाती सहित सैकड़ों लोगों ने नाराजगी जताते हुए कहा कि यदि १० अक्टूबर तक नियमित रूप से पेयजल आपूर्ति बहाल नहीं की गई तो जिला मुख्यालय पहुंच कर जिलाधिकारी महोदय को ज्ञापन सौंपा जाएगा ।

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)