महाराजगंज हत्या के प्रयास एवं गोकशी जैसी गंभीर मामलों में वांछित चल रहे 25000 हजार रुपए के *इनामिया बदमाश* को *थाना फरेंदा पुलिस* ने गिरफ्तार किया है। अभियुक्त के खिलाफ पुलिस विधिक कार्यवाही कर रही है।
*अपराध एवं अपराधियों* पर अंकुश लगाने के साथ ही *वारंटी एवं फरार चल रहे अभियुक्तों* की गिरफ्तारी के लिए पुलिस *अधीक्षक सोमेंद्र मीना* द्वारा दिए गए निर्देश के क्रम में रविवार को थाना फरेंदा पुलिस ने एक 25000 के इनामिया अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। अभियुक्त की पहचान *जिबरील अंसारी* के रूप में हुई। जिबरील मु0अ0सं0 295/19 धारा 307 आईपीसी व 3/ 5 A/ 8 *गोवध निवारण अधिनियम व 11 पशुक्रूरता अधिनियम* से सम्बन्धित 25 हजार इनामिया/पुरस्कार घोषित फरार चल रहा था। नामजद अभियुक्त *जिबरील अंसारी पुत्र लियाकत अंसारी उम्र करीब 40 वर्ष शिवपुर बाजार (बुजुर्ग) थाना कसया जनपद कुशीनगर हाल मुकाम-भोरघटिया थाना कुबेर स्थान जनपद कुशीनगर* का रहने वाला है। अभियुक्त को *धानी ढाला कस्बा फरेन्दा* के पास से आज दिनांक 29.09.2024 रविवार को समय 12.05 बजे गिरफ्तार कर विधिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार वांछित/पुरस्कार घोषित अभियुक्त का नाम व पता- जिबरील अंसारी पुत्र लियाकत अंसारी उम्र करीब 40 वर्ष पता- शिवपुर बाजार (बुजुर्ग) थाना कसया जनपद कुशीनगर
हाल मुकाम-भोरघटिया थाना कुबेर स्थान जनपद कुशीनगर।
