पुलिस अधीक्षक महराजगंज द्वारा किया गया थाना निचलौल थाना बरगदवा व क्षेत्रधिकारी कार्यालय नौतनवा का आकस्मिक निरीक्षण दिए गए आवश्यक निर्देश

Satya Prabhat News
By -
0

📌 *जनपद के समस्त थानों पर आयोजित किया गया "थाना समाधान दिवस" जिसमे कुल 82 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए जिसमे से मौके पर कुल 11 प्रार्थना पत्रो का निस्तारण किया गया ।* 

📌 *थाना समाधान दिवस पर  पुलिस अधीक्षक महोदय के समक्ष कुल 14 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए जिसमें से मौके पर ही 06 प्रार्थना पत्रों का निस्तारण किया गया*

📌 *समस्त क्षेत्राधिकारियों द्वारा सर्किल के थानों एवं थाना प्रभारियों द्वारा अपने-अपने थानों पर समाधान दिवस का किया गया आयोजन*

📌 *प्राप्त विभिन्न प्रार्थना पत्रों में पुलिस व राजस्व की संयुक्त टीमों द्वारा गुणवत्तापूर्ण व समयबद्ध निस्तारण हेतु दिए गए निर्देश*

📌 *थाना नौतनवा पर नव निर्मित प्रभारी निरीक्षक कक्ष का किया गया उद्घाटन*

आज दिनांक 08.06.2024 को पुलिस अधीक्षक श्री सोमेन्द्र मीना जनपद  महराजगंज  द्वारा थाना निचलौल व थाना बरगदवा व क्षेत्राधिकारी कार्यालय का किया गया औचक निरीक्षण निरीक्षण के क्रम मे श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा कार्यालय के अभिलेखों महिला हेल्प डेस्क रजि0, आगंतुक रजि0, अपराध रजिस्टर, विवेचना रजिस्टर ग्राम रजि0, त्यौहार रजि0, आदि रजिस्टरों का अवलोकन करते हुये उनके रखरखाव की स्थिति का जायजा लिया गया । सीसीटीएनएस कार्यालय को चेक करते हुए  साफ-सफाई रखने तथा राजकीय कार्यों को समय से पूरा करने हेतु निर्देशित किया गया ।  निरीक्षण के दौरान अन्य  विभिन्न रजिस्टरों का अवलोकन कर उनको अद्यावधिक करने के लिये संबंधित को आवश्यक निर्देश दिए गये । महोदय द्वारा बैरक , हवालात, मेस तथा थाना परिसर मे अन्य स्थानो का भी निरीक्षण किया गया । उच्च गुणवत्तापूर्ण भोजन के साथ साथ स्वच्छ पर्यावरण व शुद्ध पेय जल उपलब्ध कराने हेतु सम्बन्धित को निर्देशित किया गया ।

        आज दिनांक-08.06.2024 को जनपद के समस्त थानों में "थाना समाधान दिवस" का आयोजन किया गया । श्रीमान पुलिस अधीक्षक महराजगंज द्वारा थाना निचलौल , थाना कोठीभार , थाना बरगदवा , थाना परसामलिक में थाना समाधान दिवस पर फरियादियों की समस्याओं को सुना गया । महोदय के समक्ष कुल 14 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए जिसमे से मौके पर ही 06 प्रार्थना पत्रों का निस्तारण किया गया तथा शेष मामलों मे पुलिस व राजस्व अधिकारियों को मौके पर जाकर गुणवत्तापूर्ण व समयबद्ध निस्तारण करने हेतु निर्देशित किया गया । पुलिस अधीक्षक महराजगंज द्वारा निर्देशित किया गया कि भूमि विवाद सम्बंधित सभी प्रकरणों में पूर्व मे गठित पुलिस व राजस्व की टीमों द्वारा संयुक्त रुप से प्रकरण का निस्तारण किया जाए, जिससे फरियादियों को अलग-अलग भटकना न पड़े तथा प्रकरणों का त्वरित व न्याय पूर्ण निस्तारण हो सके । पुलिस अधीक्षक द्वारा जमीन सम्बंधित थाना स्तर, आइजीआरएस या अन्य सभी माध्यमों से प्राप्त प्रार्थना पत्रों को थाना समाधान दिवस रजिस्टर में अंकित करने एवं समाधान दिवस पर दोनों पक्षों को बुलवाकर पुलिस व राजस्व की संयुक्त टीम द्वारा निस्तारित किए जाने हेतु निर्देशित किया गया। इस दौरान पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारी/कर्मचारी गण उपस्थित रहे उपरोक्त क्रम में समस्त थाना प्रभारियों द्वारा संबंधित थानों पर जनसुनवाई कर प्राप्त प्रकरणों का यथाशीघ्र विधिक निस्तारण कराया गया  ।

तत्पश्चात पुलिस अधीक्षक महराजगंज व अपर पुलिस अधीक्षक महराजगंज द्वारा थाना नौतनवा पर नव निर्मित प्रभारी निरीक्षक कक्ष का विधि विधान के तहत उद्धाटन किया गया मौके से प्रस्थान कर क्षेत्राधिकारी कार्यालय नौतनवा का निरीक्षण किया गया निरीक्षण के दौरान कार्यालय मे नियुक्त अधि0कर्म0गण0 को रजिस्टरो को अद्यावधि करने व समय से राजकीय कार्यो को निस्तारित करने हेतु सम्बन्धित को आवश्यक दिशा निर्देश जारी किये गये ।


*उत्तर प्रदेश हेड एके मिश्रा*

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)