फरेंदा:अमित कुमार पांडे ग्राम सभा कम्हरिया खुर्द फरेंदा के नीट परीक्षा मे 659 अंक प्राप्त कर सफलता हासिल करते हुए ग्राम सभा के प्रथम डॉक्टर बनेगे अमित कुमार पांडेय के पिता कार्यालय जिला गन्ना अधिकारी महाराजगंज में वरिष्ठ सहायक के पद पर तैनात है तथा वर्तमान में कार्यरत अयोध्या में है अमित कुमार पांडे इंटरमीडिएट लिटिल फ्लावर स्कूल महाराजगंज से 92 प्रतिशत अंक प्राप्त करते हुए परीक्षा उत्तीर्ण किया गया था अमित कुमार पांडे द्वारा बताया गया कि प्रभु श्री राम एवं हनुमान जी की कृपा तथा मेरी दादी, माता-पिता एवं चाची, चाचा अजय कुमार पांडे तथा मेरे अग्रज, प्रदीप ठकुराई, शिवम चतुर्वेदी ,शशांक राय का आशीर्वचन एवं मेरे अनुज ,अक्षय कुमार पांडे, अनुज कुमार पांडे एवं बहन आकृति, अमिता का स्नेह तथा मेरे पापा के बिभाग के श्री प्रदीप कुमार तत्कालीन जिला गन्ना अधिकारी महाराजगंज एवं श्री अखिलेश प्रताप सिंह उप गन्ना आयुक्त देवरिया के मार्गदर्शन एवं विशेष आशीर्वचन से आज मै इस सफलता को हासिल किया हू
संवाददाता शशांक राय
