वाराणसी जोन के ADG कार्यालय में मंगलवार को सात साल के बच्चे ने सशस्त्र ADG का चार्ज संभाला. बच्चा कैंसर पीडित है और उसकी अंतिम इच्छा IPS अफसर बनने की थी. बच्चे के इस सपने को पूरा करने के लिए वाराणसी जोन के एडीजी पीयूष मोर्डिया ने उसे एक दिन के लिए कार्यभार सौंपा.
