भारत में घुसपैठ कर रही चीनी महिला गिरफ्तार

Satya Prabhat News
By -
0
-पुलिस अधीक्षक ने दे रखे हैं बार्डर पर चौकसी के निर्देश
-सीमा सुरक्षा बल और पुलिस की संयुक्त कारवाई
-पकड़ी गई विदेशी महिला से टीमें कर रही हैं पूछताछ
-प्राप्त दस्तावेजों के अनुसार चाइना की रहने वाली है महिला

महाराजगंज। देश की आंतरिक सुरक्षा के लिये घुसपैठिये खतरा न बन जाएं इसके लिये भारत नेपाल बार्डर पर खास चौकसी बरती जा रही है। इसी सतर्कता के चलते बुधवार को चाइना की महिला को घुसपैठ करते हुए दबोच लिया गया। यह सफलता महाराजगंज पुलिस और सीमा सुरक्षा बल की संयुक्त कार्यवाही से मिली है। पकड़ी गई महिला से पुलिस और सुरक्षा से जुड़ी अन्य टीमें पूछताछ कर रही हैं।

आंतरिक सुरक्षा के लिये सीमा की सुरक्षा चौकस करने के लिये बीते सप्ताह पुलिस अधीक्षक महराजगंज श्री सोमेन्द्र मीना द्वारा एसएसबी, पुलिस और सीमा से सटे गांवों की ग्राम सुरक्षा समिति के साथ बैठक करने के निर्देश दिये थे। जिसमें तस्करी और घुसपैठ दोनों को रोकने के लिये खास कदम उठाने के लिये कहा था। निगरानी की कार्रवाई सतत रूप से प्रचलित है। इसी सतर्कता के चलते थानाध्यक्ष सोनौली श्री अंकित सिंह की अगुवाई में बार्डर क्षेत्र पर अवैध रुप से घुसपैठ रोकने के सम्बन्ध मे चलाये जा रहे अभियान में थानाक्षेत्र में पड़ने वाले डण्डा हेड पुल के पास पिलर संख्या 519 के पास से एक विदेशी महिला को गिरफ्तार किया गया। जब उसके दस्तावेज जांचे गये तो वह नागरिक चीनी मूल की निकली। जिसकी पहचान सीएआई, ज़ियाहोंग उर्फ़ हेलेन, पिता का नाम-स्वर्गीय-कै चुई क्वान, निवासी ज़ियाहे रोड 87421, एरिया-सिमिंग, सिटी-ज़ियामेन, प्रांत-फ़ुज़ियान (चीन) के रूप में हुई। महिला को अवैध रुप से अनाधिकृत रास्ते से नेपाल से भारत मे प्रवेश करने के सम्बन्ध मे गिरफ्तार किया गया जिसके सम्बन्ध मे थाना स्थानीय मु0अ0सं0 123/2024 धारा 14 विदेशी अधिनियम पंजीकृत कर CAI CHUI QUAN उपरोक्त को अग्रिम विधिक कार्यवाही हेतु माननीय न्यायालय जनपद महराजगंज अग्रेषित किया गया।

गिरफ्तार अभियुक्ता का नाम पता-
सीएआई, ज़ियाहोंग उर्फ़ हेलेन, पिता का नाम-स्वर्गीय-कै चुई क्वान,
निवासी ज़ियाहे रोड 87421, एरिया-सिमिंग, सिटी-ज़ियामेन, प्रांत-फ़ुज़ियान (चीन)

गिरफ्तार करने वाली SSB बी कम्पनी 66 वीं वाहिनी टीम का नाम -
नि०. सा०. प्रदीप कुमार, आ0सा0 ठाकुर विक्रम सिंह, आ0. सा०. विष्णु कुमार, आ०.सा०. ओमप्रकाश, म०आ० सामान्य प्रीती साहू, म०आ० सामान्य अर्चना,

गिरफ्तार/बरामदगी करने वाली पुलिस टीम का नाम
उ0नि0 मनोज कुमार गुप्ता, का0 मनीष कुमार गौड़, म0का0 पूजा मौर्या 


Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)