गोरखपुर : एम्स थाना क्षेत्र के कुसम्ही जंगल मे गोरयाबीर बाबा मंदिर के समीप कुशीनगर से गोरखपुर जा रहे बाइक सवार के ऊपर अचानक जामुन के पेड़ की डाल टूटकर गिर गई। हादसे में बाइक पर बैठी महिला व पुरुष गंभीर रूप से घायल हो गये जिन्हें एम्स पुलिस द्वारा एम्स अस्पताल भेजा गया जहां महिला को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
मिली जानकारी के अनुसार मंटू 37 वर्ष पुत्र हरिकिशन गुप्ता निवासी कोइन्दी बुजुर्ग थाना तरया सूजान कुशीनगर अपनी रिश्तेदार सुगंती देवी 45 वर्ष पत्नी बीरबल निवासी पचरुखिया घाट थाना पटहेरवा कुशीनगर के साथ बाइक से गोरखपुर जा रहा था। शुक्रवार की सुबह लगभग आठ बजे ज्योही एम्स थाना क्षेत्र के कुसम्ही जंगल मे गोरयाबीर बाबा मंदिर के समीप पहुचा कि अचानक सड़क के किनारे जामुन के पेड़ से डाल टूटकर ऊपर गिर गयी। जिसके कारण महिला सुगंती देवी व मंटू गंभीर रूप से घायल हो गये। सूचना पर पहुंचे एयर फोर्स चौकी प्रभारी रविन्द्र सिंह, आरक्षी प्रदीप यादव, संदीप कुमार ने घायल को तुरंत एम्स अस्पताल के इमरजेंसी में भर्ती करवा दिया गया है जहां महिला को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। तथा मंटू का इलाज चल रहा है।
