बी.एड्.द्वितीय वर्ष के छात्राध्यापक/छात्राध्यापिकाओं को बी. एड्. प्रथम वर्ष के छात्राध्यापक/छात्राध्यापिकाओं ने विदाई दी

Satya Prabhat News
By -
0


आज दिन्नांक 29/06/2024 को लाल बहादुर शास्त्री स्मारक पी जी कॉलेज आनंदनगर महराजगंज के बी एड विभाग के तत्वाधान में बी एड द्वितीय वर्ष के छात्रा ध्यापक/ छात्रा ध्यापिकायो के विदाई समारोह का आयोजन बी. एड प्रथम वर्ष के छात्राध्यापक/छात्राध्यापिकाओं ने किया , कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ राम पाण्डेय ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि विदाई का पल बहुत ही कष्टदायी होता है, परंपराओं को निभाते हुए विद्यालयीय जीवन में स्वागत और विदाई का क्रम चलता रहता है । विदाई के अवसर पर  बी एड विभाग के प्रभारी डॉ महीप कुमार पांडेय  ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि प्राप्त प्रशिक्षण का भावी जीवन में उपयोग कर समाज के एक श्रेष्ठ नागरिक के रूप में अपने दायित्यों के निर्वहन करते हुए अपनी पहचान बनायेंगे। विभिन्न प्रतियोगिताओं के माध्यम से मिस्टर फेयरवेल और मिस फेयरवेल का चयन किया गया। मिस्टर फेयरवेल- शांतेश्वर द्विवेदी एवं मिस फेयरवेल- अदिति पांडेय को चुना गया।
कार्यक्रम में बी एड विभाग के प्राध्यापक डॉ वैभव मणि त्रिपाठी, डॉ शुभम् श्रीवास्तव, श्री राजबहादुर सिंह, आशीष सिंह, भागीरथी भट्ट, राजेश कुमार, राकेश मिश्रा ईश्वर चंद, एवं सतीश, विवेक, शालिनी, अमरनाथ, जसवंत,आकाश ,अनुभा आदि उपस्थित रहे।

संवाददाता शैलेश श्रीवास्तव


Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)