महराजगंज जीत का प्रमाण पत्र लेते सांसद पंकज चौधरी

Satya Prabhat News
By -
0

महराजगंज से छह बार सांसद बन चुके पंकज चौधरी एक बार फिर भाजपा के प्रत्याशी हैं। केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी कांग्रेस ने विधायक वीरेन्द्र चौधरी को मैदान में उतारा है। वीरेन्द्र चौधरी अपनी बिरादरी का वोट सहेजने के साथ मुस्लिम यादव गठजोड़ की जीत मान रहे थे।

महराजगंज लोकसभा सीट पर भाजपा प्रत्याशी पंकज चौधरी ने इंडी गठबंधन के प्रत्याशी वीरेंद्र चौधरी को कड़ी टक्कर में 35451 मतों से पराजित कर जीत की हैट्रिक लगाई है। लोकसभा में सातवीं बार कमल खिलने पर लोगों में उत्साह है।

भाजपा के पंकज चौधरी, इंडी गठबंधन के वीरेंद्र चौधरी, बसपा के मो मौसमे आलम, अभय समाज पार्टी के वृजेश, सरदार पटेल सिद्धांत पार्टी के विनोद पटेल, निर्दल छेदी मजदूर, रामप्रीत, सुनिल चुनावी मैदान में अपनी किस्मत आजमा रहे थे।


Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)