Maharajganj : जनपदीय पुलिस द्वारा चलाया गया सघन वाहन चेकिंग अभियान

Satya Prabhat News
By -
0
पुलिस अधीक्षक महराजगंज के निर्देशन में जिले भर में सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान वाहनों के कागजात आदि जांचें गए। नियम तोड़ने वालों के चालान कर समन शुल्क वसूला गया। 
  पुलिस अधीक्षक महराजगंज द्वारा वाहन चेकिंग अभियान चलाए जाने के निर्देश दिए गए हैं। इसी क्रम में आज दिनांक 06.04.2024 को जनपद के समस्त थाना/ चौकी क्षेत्रों में वृहद स्तर पर अभियान चलाया गया, इस दौरान दो पहिया व चार पहिया वाहनों के कागजात आदि जांचे गए। बगैर हेल्मेट, बिना सीट बेल्ट, बगैर जरूरी कागजात,  अनियमित नंबर प्लेट व अन्य प्रकार से यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए कुल 169 वाहनों का चालान किया गया। 

 संपादक एके मिश्रा की खास रिपोर्ट

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)