आगामी लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2024 के दृष्टिगत पुलिस जिलाधिकारी एवं अधीक्षक महराजगंज द्वारा जनपद के क्रिटिकल व वल्नरेबल मतदान केन्द्रों का किया गया निरीक्षण

Satya Prabhat News
By -
0
जनपद महराजगंज 
 आगामी लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2024 के दृष्टिगत आज दिनांक 13.04.2024 को जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक महराजगंज द्वारा  *थाना सोहगीबरवा क्षेत्र अन्तर्गत प्राथमिक विद्यालय शिकारपुर, सोहगीबरवा, सोहगीबरवा मजा टोला, शिकारपुर मे अन्य बूथ आदि क्रिटिकल व वल्नरेबल मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान डीएम एसपी महाराजगंज द्वारा आवागमन के मार्गों के विषय में पूछताछ की गई तथा स्थानीय लोगों से वार्ता कर उनकी समस्याओं की जानकारी प्राप्त की गई। मतदान के महत्त्व को बताते हुए शत प्रतिशत मतदान करने हेतु जागरूक किया गया, साथ ही संबंधित प्रभारी निरीक्षक को स्थानीय लोगों से सतत संपर्क में रहकर समन्वय बनाये रखने के निर्देश दिए गए। लोकसभा चुनाव को शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष रूप से संपन्न कराने हेतु की जा रही तैयारियों की समीक्षा की गई एवं चुनाव की संवेदनशीलता को देखते हुए विशेष सतर्कता बरतने हेतु  संबंधित थाना प्रभारी को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। इस दौरान पूर्व के चुनावों में घटित घटनाओं की समीक्षा कर आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करने, चुनाव को प्रभावित करने वाले संभावित अपराधियों के विरूद्ध निरोधात्मक कार्यवाही सुनिश्चित करने, हिस्ट्रीशीटरों की जांच कर सक्रिय एचएस के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित करने, अपराधी प्रवृत्ति के व्यक्तियों/किसी भी प्रकार के मुकदमें के अभियुक्तों के शस्त्र जमा कराने की कार्यवाही करने, गंभीर अपराधों में जमानत पर बाहर आए अभियुक्तों की जमानत निरस्तीकरण की कार्यवाही करने, अवैध शराब के निष्कर्षण, ब्रिकी व परिवहन के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित करने, पुलिस के मददगार व्यक्तियों की सूची बनाकर उनसे लगातार संपर्क में रहकर लाभप्रद सूचनायें संग्रहित करने, समस्त बूथों का भौतिक निरीक्षण करके आवश्यक मूलभूत सुविधायें जैसे- बिजली, पानी, शौचालय आदि की व्यवस्था सुनिश्चित करने हेतु निर्देश दिए गए।
*बूथ निरीक्षण उपरान्त आगामी  लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2024 के दृष्टिगत शांति व कानून व्यवस्था सुदृढ़ बनाए रखने हेतु महोदय द्वारा थाना सोहगीबरवा का आकस्मिक निरीक्षण किया गया । *निरीक्षण के दौरान थाना परिसर, जीडी कार्यालय, आवासीय बैरक, सीसीटीएनएस,सीसीटीवी कैमरे, आइजीआरएस कार्यालय, बंदीगृह, भोजनालय आदि का बारीकी से अवलोकन किया गया । थाने पर अपराध रजिस्टर, निरोधात्मक कार्यवाही रजिस्टर, हिस्ट्रीशीट रजिस्टर, सक्रिय अपराधी रजिस्टर व अन्य अभिलेखों को चेक किया गया तथा थानो पर  हो रहे निर्माण कार्यों की प्रगति देखी गई एवं संबंधित अधिकारी / कर्मचारीगण को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये । थाने का हवालात चेक करते हुए साफ-सफाई  की स्थिति आदि का अवलोकन किया गया एवं आवश्यक निर्देश निर्गत किए गए । थानों पर उपस्थित सभी पुलिस अधिकारी / कर्मचारीगण को सख्त हिदायत दिया गया कि उनसे अपेक्षित समस्त कार्यवाहियों का निर्वहन पूर्ण व सही तरीके से करें। बीट आरक्षी/मुख्य आरक्षी गण को अपने अपने क्षेत्र में ज्यादा से ज्यादा भ्रमणशील रहकर वहां के संभ्रांत लोगों से नियमित संपर्क में रहने व क्षेत्र के सभी जनप्रतिनिधियों तथा आम जन के शिकायतों का विधि के अनुसार समय से निस्तारण करने हेतु हिदायत दिया गया ।

Mrj Reported By YD Mishra

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)