एसपी महराजगंज द्वारा चुनाव ड्यूटी हेतु गैर जनपद रवाना होने वाली पुलिस फोर्स की, की गई ब्रीफिंग, दिए आवश्यक निर्देश

Satya Prabhat News
By -
0

लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2024 प्रथम चरण के मतदान सकुशल संपन्न कराने हेतु 328 पुलिस कर्मी जनपद रामपुर हुए रवाना द्वितीय चरण में जनपद बुलंदशहर, तृतीय बदायूं, चतुर्थ हरदोई तथा पंचम चरण में जनपद अमेठी में कुल 869 पुलिसकर्मियों की लगी है ड्यूटी लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2024 के पहले चरण के लिए 19 अप्रैल को मतदान होना है। पारदर्शी व शांतिपूर्ण मतदान संपन्न कराने के लिए आज दिनांक 15.04.2024 को रिजर्व पुलिस लाइन से 328 पुलिसकर्मी गैर जनपद के लिए भेजे गए। पुलिस अधीक्षक महराजगंज द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन में पुलिस फोर्स की ब्रीफिंग की गई । पुलिसकर्मियों को दायित्वबोध कराते हुए सकुशल चुनाव संपन्न कराने के लिए आयोग की गाइडलाइन का कड़ाई से अनुपालन करने के निर्देश दिए। 
    पुलिस अधीक्षक महराजगंज ने कहा कि चुनाव सकुशल संपन्न कराना पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसे लेकर सजगता बरतें। ड्यूटी के दौरान अपने आचरण-व्यवहार को लेकर सावधान रहें। किसी के साथ अपशब्द का प्रयोग न करें, क्रोध न दिखाएं। अपने शरीर या वाहन पर किसी दल या उम्मीदवार का प्रतीक चिन्ह या झंडा न लगाएं। निष्पक्ष होकर निष्ठापूर्वक अपने दायित्व का निर्वहन करें, जिससे मतदाता भयमुक्त होकर मतदान करें। मतदान में किसी भी तरह की बाधा पहुंचाने वालों के विरुद्ध सख्ती से पेश आएं। 
    इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक, क्षेत्राधिकारी लाइन्ब, प्रतिसार निरीक्षक सहित बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी मौजूद रहे।

उत्तर प्रदेश हेड एके मिश्रा

नेशनल एंटी करप्शन एंड इन्वेस्टिगेशन जांच आयोग ऑफिसर एके मिश्रा उत्तर प्रदेश

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)