महराजगंज डीएम एवं एसपी द्वारा जिला कारागार का किया गया औचक निरीक्षण

Satya Prabhat News
By -
0


महराजगंज डीएम एवं एसपी द्वारा जिला कारागार का किया गया औचक निरीक्षण

आज दिनांक-26.04.2024 को जिलाधिकारी अनुनय झा व पुलिस अधीक्षक सोमेन्द्र मीना द्वारा जिला कारागार का आकस्मिक निरीक्षण किया गया निरीक्षण के दौरान जेल के बैरक, मेस व जेल परिसर की साफ सफाई आदि का निरीक्षण कर कैदियों से वार्ता कर उनकी समस्यायों को सुना गया तथा 


महोदय द्वारा जेल में निरुद्ध कैदियों द्वारा जिविकोंपार्जन हेतु सीख रहे विभिन्न शिल्पकलाओं की सराहना की गयी। मौजूद सभी जेल कर्मियों को सख्त हिदायद दिया गया कि उनसे जो भी अपेक्षित है समस्त कार्यों का निर्वहन पूर्ण निष्ठा व सही तरीके से करें । किसी भी प्रकार की अवांछनीय गतिविधि या अवांछनीय तत्व न पाये जाये इसके लिए जेल अधीक्षक को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए । 

निरीक्षण के दौरान जेल/पुलिस/प्रशासनिक व अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

संवाददाता विष्णु गुप्ता महराजगंज



Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)