जिलाधिकारी महराजगंज एंव पुलिस अधीक्षक महराजगंज द्वारा संयुक्त रुप सें किया गया थाना श्यामदेउरवा का आकस्मिक निरीक्षण।

Satya Prabhat News
By -
0

जिलाधिकारी महराजगंज एंव पुलिस अधीक्षक महराजगंज द्वारा संयुक्त रुप सें किया गया थाना श्यामदेउरवा का आकस्मिक निरीक्षण।

आगामी लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2024 के दृष्टिगत अपराध रोकथाम, शिकायतों का समयबद्ध निस्तारण एवं सभी तरह की पेंडेंसी खत्म करने हेतु किया गया निर्देशित ।
आगामी लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2024  के दृष्टिगत सम्बन्धित थानो के धार्मिक स्थलों, संवेदनशील क्षेत्र के बूथ, बैंक, एटीएम के साथ-साथ क्षेत्र के गुंडा, बदमाशों, एचएस की प्रॉपर चैकिंग कर शांति व कानून व्यवस्था सुदृढ़ बनाए रखने हेतु दिए आवश्यक निर्देश । 
   *अगामी लोग सभा चुनाव को शांति सुरक्षा एंव निर्भिक्ता पूर्ण संपन्न कराने  के दृष्टीगत श्रीमान् जिलाधिकारी महोदय एंव पुलिस अधिक्षक महराजगंज द्वारा संयुक्त रुप सें जनपद के विभिन्न संवेदनशीन क्षेत्रो में भ्रमण किया गया। भ्रमण के दौरान थाना श्यामदेउरवा के कस्बा,मुख्य मार्ग,चौराहो,एंव भीड़ भाड़ वाले संवेदनशील स्थानो पर महोदय द्वारा थाना स्थानीय पुलिस बल के साथ मय दंगा नियंन्त्रण उपकरण के साथ एरिया डोमीनेशन एंव फ्लैग मार्च किय़ा गया ।*
ततपश्चात महोदय द्वारा थाना श्यामदेउरवा क्षेत्रांर्गत *पोलिग बूथ उच्च प्राथमिक विद्यालय बड़हरागंजन, व प्राथमिक विद्यालय बड़हरागंजन प्रथम, व प्राथमिक विद्यालय परसहिया, व उच्च प्राथमिक विद्यालय परतावल पोलिक बूथ* का स्थलीय निरिक्षण/भौतिक सत्यापन किया गया विद्धालय प्रशासन के साथ सम्बधित जोनल मजिस्ट्रेट एंव थाना प्रभारी श्यामदेउरवा को कमी एंव तैयारी सम्बंधित आवश्यकतओ को पूर्ण करने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये। *बूथ निरीक्षण उपरान्त आगामी  लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2024 के दृष्टिगत शांति व कानून व्यवस्था सुदृढ़ बनाए रखने हेतु महोदय द्वारा थाना श्यामदेउरवा का आकस्मिक निरीक्षण किया गया ।* निरीक्षण के दौरान थाना परिसर, जीडी कार्यालय, आवासीय बैरक, सीसीटीएनएस,सीसीटीवी कैमरे, आइजीआरएस कार्यालय, बंदीगृह, भोजनालय आदि का बारीकी से अवलोकन किया गया । थाने पर अपराध रजिस्टर, निरोधात्मक कार्यवाही रजिस्टर, हिस्ट्रीशीट रजिस्टर, सक्रिय अपराधी रजिस्टर व अन्य अभिलेखों को चेक किया गया तथा थानो पर  हो रहे निर्माण कार्यों की प्रगति देखी गई एवं संबंधित अधिकारी / कर्मचारीगण को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये । थाने का हवालात चेक करते हुए साफ-सफाई  की स्थिति आदि का अवलोकन किया गया एवं आवश्यक निर्देश निर्गत किए गए । थानों पर उपस्थित सभी पुलिस अधिकारी / कर्मचारीगण को सख्त हिदायत दिया गया कि उनसे अपेक्षित समस्त कार्यवाहियों का निर्वहन पूर्ण व सही तरीके से करें। बीट आरक्षी/मुख्य आरक्षी गण को अपने अपने क्षेत्र में ज्यादा से ज्यादा भ्रमणशील रहकर वहां के संभ्रांत लोगों से नियमित संपर्क में रहने व क्षेत्र के सभी जनप्रतिनिधियों तथा आम जन के शिकायतों का विधि के अनुसार समय से निस्तारण करने हेतु हिदायत दिया गया ।

समाचार संपादक एके मिश्रा उत्तर प्रदेश

नेशनल एंटी करप्शन एंड इन्वेस्टिगेशन जांच आयोग ऑफिसर एके मिश्रा

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)