महराजगंज एसपी ऑफिस के ठीक सामने चोरों ने उड़ाई बाइक

Satya Prabhat News
By -
0

महराजगंज एसपी ऑफिस के ठीक सामने बाइक खड़ा करके न्यायालय में गए कोल्हुई निवासी की बाइक चोरी होने से पुलिस मुहकामा की सुरक्षा व्यवस्था की पोल खुल गई।पीड़ित व्यक्ति ने कलेक्ट्रेट चौकी प्रभारी महराजगंज को लिखित तहरीर देकर आवश्यक कार्यवाही की मांग किया है।   
कोल्हुई निवासी बैतुल्लाह खां पुत्र निसार अहमद खां ने महराजगंज कलेक्ट्रेट पुलिस चौकी में तहरीर दिया है कि सोमवार सुबह साढ़े दस पुलिस अधीक्षक कार्यालय महराजगंज के ठीक सामने अपनी बाइक UP 56 P 2780

खड़ी कर के वह चाय पीने चला गया।इस के बाद वह आवश्यक कार्यवश वह न्यायालय महराजगंज चला गया।दो घंटे बाद वह जब वह गाड़ी लेने आया तो उसकी बाइक वहां मौजूद नहीं थी।काफी खोज बीन करने के बावजूद जब उसकी बाइक नहीं मिली तो कलेक्ट्रेट पुलिस चौकी महराजगंज में तहरीर देकर आवश्यक कार्यवाही की मांग की है।पीड़ित बैतुल्लाह खां ने कहा जब 

पुलिस अधीक्षक कार्यालय के ठीक सामने चोर बाइक चोरी कर लेने में सक्षम हो गए हैं ,तो अन्यत्र जगहों का क्या हस्र होगा काफी चिंता का विषय है उन्हों पुलिस अधीक्षक महराजगंज का ध्यान इस ओर आकृष्टि करते हुए शीघ्र ही बाइक बरामद करने की मांग किया है।

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)