एसपी महराजगंज द्वारा किया गया थाना श्याममदेउरवा का आकस्मिक निरीक्षण।

Satya Prabhat News
By -
0

आगामी लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2024 के दृष्टिगत अपराध रोकथाम, शिकायतों का समयबद्ध निस्तारण एवं सभी तरह की पेंडेंसी खत्म करने हेतु किया गया निर्देशित ।
 आगामी लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2024  के दृष्टिगत सम्बन्धित थानो के धार्मिक स्थलों, संवेदनशील क्षेत्र के बूथ, बैंक, एटीएम के साथ-साथ 
क्षेत्र के गुंडा, बदमाशों, एचएस की प्रॉपर चैकिंग कर शांति व कानून
व्यवस्था सुदृढ़ बनाए रखने हेतु दिए आवश्यक निर्देश आगामी  लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2024 के दृष्टिगत शांति व कानून व्यवस्था सुदृढ़ बनाए रखने हेतु पुलिस अधीक्षक महराजगंज द्वारा आज दिनांक 01.04.2024 को थाना श्यामदेउरवा  का आकस्मिक निरीक्षण किया गया । निरीक्षण के दौरान थाना परिसर, जीडी कार्यालय, आवासीय बैरक, सीसीटीएनएस,सीसीटीवी कैमरे, आइजीआरएस कार्यालय, बंदीगृह, भोजनालय आदि का बारीकी से अवलोकन किया गया । 
थाने पर अपराध रजिस्टर, निरोधात्मक कार्यवाही रजिस्टर, हिस्ट्रीशीट रजिस्टर, सक्रिय अपराधी रजिस्टर 
व अन्य अभिलेखों को चेक किया गया तथा थानो पर  हो रहे निर्माण कार्यों की प्रगति देखी गई एवं संबंधित अधिकारी / कर्मचारीगण को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये । थाने का हवालात चेक करते हुए साफ-सफाई  की स्थिति आदि का अवलोकन किया गया एवं आवश्यक निर्देश निर्गत किए गए । थानों पर उपस्थित सभी पुलिस अधिकारी / कर्मचारीगण को सख्त हिदायत दिया गया कि उनसे अपेक्षित समस्त कार्यवाहियों का निर्वहन पूर्ण व सही तरीके से करें। बीट आरक्षी/मुख्य आरक्षी गण को अपने अपने क्षेत्र में ज्यादा से ज्यादा भ्रमणशील रहकर वहां के संभ्रांत लोगों से नियमित संपर्क में रहने व क्षेत्र के सभी जनप्रतिनिधियों तथा आम जन के शिकायतों का विधि के अनुसार समय से निस्तारण करने हेतु हिदायत दिया गया ।

समाचार संपादक एके मिश्रा उत्तर प्रदेश हेड  

नेशनल एंटी करप्शन एंड इन्वेस्टिगेशन जांच आयोग हेड ऑफिसर एके मिश्रा

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)