Maharajganj: तहसील दिवस में आये 64 मामले, मौके पर हुआ 9 का निस्तारण

Satya Prabhat News
By -
0

महराजगंज शासन के मंशा के अनुरूप आयोजित होने वाले तहसील/ सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन फरेंदा तहसील सभागार में हुआ तहसील स्तरीय सम्पूर्ण समाधान दिवस उपजिलाधिकारी फरेंदा मुकेश कुमार की अध्यक्षता में आयोजित की गई जिसमें विभिन्न विभागों की समस्याओं को लेकर 64 फरियादियों ने अपनी फरियाद दर्ज कराई। शिकायतकर्ताओं की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए मौके पर ही 9, शिकायतों का निस्तारण कर शेष 55 शिकायतो को अविलंब निस्तारण करने के लिए सम्बंधित विभागों के अधिकारियों को सौंप दिया गया। आयोजित तहसीलस्तरीय सम्पूर्ण समाधान दिवस में विभिन्न विभागों के आये 64 शिकायतों में, शिक्षा स्वास्थ्य विकास, विजली, थाना, चकवन्दी एवं जमीन के मामले छाये रहे। जिसमे भूमि सम्बन्धी मामला सुर्खियों में रहा। इसी क्रम में फरियादियों द्वारा अन्य मामलों को लेकर भी शिकायत दर्ज कराई गई है। जिसको गंभीरता से लेते हुवे उपजिलाधिकारी फरेंदा ने सम्बंधित अधिकारियों को निर्देश दिया है कि सप्ताह भर के अन्दर शिकायत कर्ताओं को मौके पर बुलाकर शिकायत को गंभीरता से लेते हुए निस्तारित कराकर शिकायत कर्ताओं को संतुष्ट किया जाय और सम्बंधितविभागों से निस्तारित करायें गये शिकायत को उपलब्ध कराया जाय। जिससे शासन की मंशा का वाजिब लाभ जनता को मिलता रहे। इस दौरान तहसीलदार मजिस्ट्रेट फरेंदा अमित कुमार सिंह, नायब तहसीलदार अंकित अग्रवाल,, खंडविकास अधिकारी फरेंदा के के शुक्ल, सच्चिदानंद शुक्ल सहित विभिन्न विभागों के तहसीलस्तरीय अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

 


Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)