जिला कार्यकारिणी के सदस्य
आनंदनगर, महराजगंज (दैनिक मान्यवर)। रविवार को पूर्व निर्धारित कार्यक्रम अनुसार जर्नलिस्ट प्रेस क्लब के फरेंदा तहसील इकाई का चुनाव वन विभाग के डाक
बंगले पर आयोजित हुआ। चुनाव में अध्यक्ष पद पर अविमुक्त पांडेय, उपाध्यक्ष के दो पद पर देवानंद यादव, राहुल प्रताप सिंह, महामंत्री पद पर राहुल पांडेय, संगठन मंत्री के पद पर विजय पांडेय, मंत्री पद पर उमेश गुप्ता, कोषाध्यक्ष के पद पर सौरभ जायसवाल, आय व्यय निरीक्षक मोहम्मद सई निर्विरोध निर्वाचित हुए। उपाध्यक्ष पद के दो पदो पर चार ने नामांकन दाखिल किया। जिलाध्यक्ष अजय श्रीवास्तवद्वारा आपसी सामंजस्य के लिए वार्ता करने के बाद रवि यादव, हरिनारायण यादव व वीरेंद्र यादव को जिला कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया। निर्वाचित पदाधिकारियों को जिलाध्यक्ष अजय श्रीवास्तव ने शपथ दिलवाई। मुख्य चुनाव अधिकारी शैलेश पांडेय रहे। इस अवसर पर केशव मिश्रा, प्रदीप अग्रहरी, रवि श्रीवास्तव, उमाकांत विश्वकर्मा, राकेश सहानी, विनय पाठक, आशीष जायसवाल, कुलदीप मोदनवाल, प्रमोद गौंड, राकेश यादव, सुभान खान, अबुतराब, राजीव मौर्य,शशांक राय सहित अन्य मौजूद रहे।
