महाराजगंज: जनपद महराजगंज के थाना घुघली क्षेत्र में ग्राम हरपुर महन्थ के ग्राम प्रधान सचिदानन्द के घर हुई चोरी का घुघली पुलिस ने 24 घंटे के भीतर सफल अनावरण किया। पुलिस अधीक्षक सोमेन्द्र मीणा (IPS) के निर्देश पर अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई।
घटना 15 दिसंबर को ग्राम प्रधान के घर में हुई थी, जहां चोरों ने बक्से का ताला तोड़कर ₹35,000 नकदी, एक सैमसंग टैबलेट, चार्जर और कीमती जेवरात चोरी कर लिए थे। इसके संबंध में थाना घुघली पर मामला दर्ज किया गया था। तलाशी अभियान के दौरान 17 दिसंबर को पुलिस टीम ने पकड़ी विशुनपुर नहर पुलिया के पास से तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार अभियुक्तों में अखिलेश (33 वर्ष), संतोष चौधरी (22 वर्ष) और एक नाबालिग अभियुक्त शामिल हैं। अभियुक्तों के पास से चोरी का सामान, बची हुई नकदी, और जेवरात बरामद किए गए। बरामद सामान में पीली धातु के आभूषण, सफेद धातु के सामान, और सैमसंग टैबलेट व चार्जर शामिल हैं। चोरी का खुलासा करने और अभियुक्तों की गिरफ्तारी में घुघली पुलिस की यह त्वरित कार्रवाई सराहनीय है। गिरफ्तार अभियुक्तों के खिलाफ विधिक कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायालय भेजा गया।
नाम व पता अभियुक्त
1. अखिलेश पुत्र मोहन निवासी पकड़ी विशुनपुर थाना घुघली जनपद महराजगंज उम्र करीब 33 वर्ष
2. संतोष चौधरी पुत्र श्रीलाल चौधरी निवासी हरपुर महन्थ थाना घुघली जनपद महराजगंज उम्र करीब 22 वर्ष
3. बाल अपचारी निवासी हरपुर महन्थ थाना घुघली जनपद महराजगंज उम्र करीब 16 वर्ष
बरामदगी एक मांग टीका पीली धातु, झुमका दो जोडा पीली धातु, एक सिक्का पीली धातु, एक मंगल सुत्र पीली धातु, एक अंगुठी पीली धातु, एक नथिया चैन सहित पीली धातु, एक छोटी नथुनी पीली धातु, पायल एक जोडी सफेद धातु, एक कुंजी पास सफेद धातु, तीन राखी सफेद धातु, पाँच विछिया सफेद धातु व सैमसंग का चार्जर व एक सैमसंग टैबलेट व 15715/- रुपया नकद
आपराधिक इतिहास मु0अ0सं0 484/2024 धारा 305/331 (4)/317(2) BNS थाना घुघली महराजगंज
