महराजगंज पशु क्रूरता के अभियुक्त को निचलौल पुलिस ने किया गिरफ्तार

Satya Prabhat News
By -
0

महराजगंज। सादर अवगत कराना है, कि बन्धन कुशवाहा पुत्र स्व० लक्षन कुशवाहा जो ग्राम धमऊर कुट्ट टोला थाना निचलौल जनपद महराजगंज के रहने वाले है। इनके द्वारा गाय के बछडे को क्रूरता पूर्वक दिनांक 21.12.2024 को ईट से मारा पीट कर उसके साथ साथ एक और पशु को ट्राली मे लादकर मधवलिया गोसदन में ले जाकर जमा कर दिया गया। आरोपी बन्धन कुशवाहा द्वारा गाय के बछडे साथ बहुत ही क्रूरता पूर्वक व्यवहार किया जाना पाया गया। ग्राम चौकीदीर के तहरीर पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 602/24 धारा 11 पशु क्रूरता अधि0 पंजीकृत कर अभियुक्त बन्धन कुशवाहा पुत्र स्व० लक्षन कुशवाहा जो ग्राम धमऊर कुट्टी टोला थाना निचलौल जनपद महराजगंज को अन्तर्गत धारा 170/126/135 बीएनएसएस गिरफ्तार कर मा0 न्यायालय किया गया ।


Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)