बृजमनगंज के कोल्हुई तिराहा पर स्थित सामुदायिक शौचालय का भवन जर्जर होने के कारण नगर पंचायत द्वारा पुराने भवन का ध्वस्तीकरण कर 30 लाख की लागत से नए हाईटेक शौचालय का निर्माण किया जाएगा। कोल्हुई तिराहे पर ग्राम पंचायत द्वारा निर्मित शौचालय का भवन जर्जर होने के कारण विगत तीन महीने से बंद है शौचालय बंद होने के कारण राहगीरों सहित अन्य लोगों को समस्या का सामना करना पड़ रहा था। जल्द ही नए शौचालय का निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा। नपं अध्यक्ष राकेश जायसवाल ने कहा कि लोगों की सुविधा के लिए 30 लाख की लागत से नए हाईटेक शौचालय का निर्माण कराया जाएगा। 15 दिन के अंदर
निर्माण कार्य शुरू कराया
जाएगा
संवाददाता शशांक राय
