पुलिस मुठभेड़ में चार शातिर अपराधियों को गिरफ्तार किया गया चोरी का माल, नकदी, आभूषण और हथियार बरामद हुए गिरोह संगठित तरीके से वारदात को अंजाम देने में माहिर था सर्विलांस और कैमरों की मदद से अपराधियों की पहचान हुई गिरफ्तार अभियुक्तों का लंबा और संगीन आपराधिक इतिहास सामने आया
जनपद महराजगंज पुलिस ने ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत हाई-टेक तकनीकी का इस्तेमाल करके संगठित अपराधी गिरोह का पर्दाफाश करते हुए बड़ी सफलता हासिल की। पुलिस अधीक्षक सोमेन्द्र मीणा के निर्देशन में गठित टीमों ने 4-5 दिसंबर 2024 की रात परतावल कस्बे के हाजी ज्वैलर्स में हुई बड़ी चोरी का अनावरण करते हुए, मुखबिर की सूचना पर चौपरिया नहर पुल के पास मुठभेड़ के दौरान 4 शातिर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। संगठित अपराधी गिरोह का पर्दाफाश करते हुए पुलिस ने अभियुक्तों से चोरी का कीमती सामान बरामद किया है।
घटना का विवरण:
4-5 दिसंबर 2024 की रात परतावल कस्बे के "हाजी ज्वैलर्स" में नकब लगाकर लाखों रुपये के आभूषण चोरी कर लिए गए थे। इस वारदात के बाद पुलिस ने तत्काल टीमें गठित कर घटना का सफल अनावरण किया।
गिरफ्तारी और बरामदगी:
28 दिसंबर 2024 की रात मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने चौपरिया नहर पुल के पास मुठभेड़ के दौरान चार वांछित अपराधियों—बबलू, डोरी, कल्ला, और टिल्लू मारवाड़ी को गिरफ्तार किया। इनके कब्जे से चोरी के आभूषण (पायल, अंगूठियां, माला, आदि), नकद धनराशि और हथियार बरामद किए गए।
गिरोह की कार्यशैली:
यह संगठित गिरोह वारदात से पहले विस्तृत रेकी करता है। अपराधियों के परिवार के सदस्य सामान्य नागरिकों की तरह रेलवे स्टेशनों और फ्लाईओवर के पास अस्थायी डेरा डालकर संदिग्ध गतिविधियों को छिपाते हैं। चोरी के बाद, आभूषण दूर के सोनार को बेच दिए जाते हैं। गिरोह मुख्य रूप से किराए के वाहन, ट्रेन और बस का उपयोग करता है।
तकनीकी और मुठभेड़ का महत्व:
ऑपरेशन त्रिनेत्र अभियान में पुलिस ने कैमरों और सर्विलांस की मदद से अपराधियों की पहचान कर मुठभेड़ के बाद गिरोह को दबोचा। अभियुक्तों का आपराधिक इतिहास पहले से ही गंभीर वारदातों से भरा हुआ है, जिसमें चोरी, लूट, और आर्म्स एक्ट के कई मामले शामिल हैं।
महराजगंज पुलिस की यह कार्रवाई कानून-व्यवस्था के प्रति उनकी प्रतिबद्धता और संगठित अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने का प्रमाण है।
गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण:
1- बबलू मारवाडी पुत्र स्व० रोशन निवासी ईशापुर थाना निगोही जनपद शाहजहांपुर उत्तर प्रदेश उम्र करीब 55 वर्ष
2- डोरी मारवाड़ी पुत्र स्व० पुत्तु निवासी ईसापुर थाना निगोही जनपद शाहजहांपुर उत्तर प्रदेश उम्र करीब 48 वर्ष
3- कल्ला मारवाड़ी पुत्र स्व० पूरन निवासी ईशापुर थाना निगोही जनपद शाहजहांपुर उत्तर प्रदेश उम्र करीब 48 वर्ष
4- टिल्लू मारवाड़ी पुत्र स्व० लालगिरि निवासी ईशापुर थाना निगोही जनपद शाहजहांपुर उत्तर प्रदेश उम्र करीब 40 वर्ष
बरामदगी का विवरण -1- अभियुक्त बबलू मारवाङी उपरोक्त के पास से एक अदद तमन्चा 315 बोर 01 अदद जिन्दा कारतूस, 3 अदद खोखा कारतूस 315 बोर, प्लास्टिक के पीले रंग के झोले में आठ जोड़ी पायल सफेद धातू व एक अंगूठी सफेद धातू बिना नग की व दो सिक्के सफेद धातु के बरामद हुआ जिसका कुल वजन लगभग 445 ग्राम, एक मांग टीका पीली धातू लगभग 8 ग्राम व माल बिक्री धन 1350 रुपया मिला।
2 - अभियुक्त डोरी मारवाङी उपरोक्त के पास से एक प्लास्टिक के झोले में दस जोड़ी पायल सफेद धातू, एक माला सफेद धातू, एक जोड़ी कंगन बच्च्च्चो का सफेद धातू इस्तेमाली व एक अंगूठी कछुए की आकृति की सफेद धातू के बरामद हुआ जिसका कुल वजन लगभग 530 ग्राम बरामद व माल बिक्री धन 1220 रुपया मिला
3- कल्ला मारवाङी उपरोक्त के पास से एक प्लास्टिक के झोले में नौ जोड़ी पायल सफेद धातू, तीन अंगूठी स्टोनदार सफेद धातु व दो सिक्के सफेद धातू जिसका कुल वजन करीब 525 ग्राम बरामद व माल बिक्री धन 1250 रुपया मिला
4- टिल्लू मारवाङी उपरोक्त के पास से एक प्लास्टिक के झोले में नौ जोड़ी पायल सफेद धातू, चार नगदार अंगूठी सफेद धातु व दो सिक्के सफेद धातु जिसका कुल वजन करीब 357 ग्राम व माल बिक्री धन 1100 रुपया मिला
गिरफ्तारी का स्थान, दिनांक व समय- ग्राम चौपरिया नहर पुलिया के पास व फासला 12 किमी पूर्वोत्तर दिनांक 28.12.2024 समय 02:45 बजे
