सिद्धार्थनगर जिले में एक शादी ऐसी भी जिसकी चर्चा सिद्धार्थनगर से लेकर बस्ती तक,शादी में बारात के दौरान छत पर चढ़कर नोटों की गड्डी उड़ाने का वीडियो वायरल,
वायरल वीडियो में लड़के के घर वाले सौ,दो सौ रुपए से लेकर 5 सौ के नोटों को कागज की तरह हवा में उड़ाते वीडियो में नजर आ रहे है,हवा में उड़ते नोटों को लूटते दिखाई दे रहे है गांव के लोग,
देवलहवा गांव के निवासी अफजाल और अरमान के शादी का बताया जा रहा है वायरल वीडियो,शादी में बारात की रवानगी के दौरान लड़के के घर वालों ने हवा में उड़ा दिए करीब 20 लाख रुपये,
सदर थाना क्षेत्र के देवलहवा गांव का बताया जा रहा है यह वायरल वीडियो,छत पर चढ़कर युवकों का नोटों को हवा में कागज की तरह उड़ाने का यह वीडियो जिले में बना चर्चा का विषय।
