Maharajganj: मारपीट के दौरान घायल युवक की इलाज के दौरान मौत

Satya Prabhat News
By -
0

महराजगंज पुरन्दरपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत सेमरहनी टोला रामनगर और सहानी टोला के कुछ युवकों में बर्थ पार्टी में डीजे पर डांस के दौरान मार पीट हो गई। जिसमें एक युवक बुरी तरह घायल हो गया। जिस की मेडिकल कॉलेज गोरखपुर में इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस मौके पर पहुंच शव कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दी। शव का अंत्य परीक्षण के बाद शव गांव में आते ही कोहराम मच गया। जहां एस डी एम और सी ओ फरेंदा पहुंच कर आरोपियों के ऊपर कार्यवाही करने के आश्वासन देकर शव का अंत्येष्टि करने के लिए राजी कर लिये। पुरन्दरपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत सेमरहनी के सहानी टोला निवासी हरीश सहानी के घर बीती रात बर्थडे पार्टी मनाया जा रहा था।इस दौरान डीजे पर डांस करने को लेकर कुछ युवकों से मार पीट हो गयी। जिसमें रामनगर निवासी महेंद्र कुमार को काफी चोटे आ गई। परिजन तत्काल उपचार के लिए मेडिकल कालेज गोरखपुर ले गए। जहां दूसरे दिन उपचार के दौरान घायल युवक की मौत हो गई। उक्त मामले में मृतक युवक के पिता की तहरीर पर पुलिस ने तीन लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरू कर दिया है। घटना स्थल पर एसडीएम फरेंदा नवीन कुमार, सी ओ फरेंदा अनिरुद्ध कुमार, तहसीलदार फरेंदा सहित तमाम जनप्रतिनिधि मौके पर पहुंच गए हैं। मृतक के दो बच्चे अर्पिता (6), और आर्यन (3), से पिता का साया उठ जाने से और पत्नी का रो रो कर बुरा हाल है। पूरा गांव मामूली विवाद में हुए इस घटना से काफी स्तब्ध है। इस संबंध में थानाध्यक्ष पुरुषोत्तम राव ने बताया पुलिस आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कार्यवाही कर रही है। शीघ्र ही आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया जाएगा।

संवाददाता शशांक राय 



Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)