जिलाधिकारी अनुनय झा ने सपरिवार राम मनोहर लोहिया पार्क में मनाया छठ पर्व, जनपदवासियों को दी शुभकामनाएं दी

Satya Prabhat News
By -
0

महराजगंज, 07 नवंबर। जिलाधिकारी अनुनय झा ने सपरिवार राम मनोहर लोहिया पार्क स्थित सरोवर पर छठ पर्व के अवसर पर अस्ताचलगामी सूर्य का पूजन किया। उन्होंने अपनी माता अलका झा, मौसी आभा झा और अन्य परिवारजनों के साथ गागारिक रीति-रिवाजों के बीच राजा मान की।
जिलाधिकारी ने ढोल-नगाड़ों के बीच पूजा सामग्री जैसे ठेकुआ, चावल के लड्डू और फल आदि से भरे सूप को बांस की टोकरी में रखकर सरोवर पहुंचकर विधि-विधान से पूजन किया। इस अवसर पर जिलाधिकारी पारंपरिक पीले वस्त्रों में सज्जित थे। उन्होंने सरोवर में स्नान कर सूर्यदेव को अर्घ्य और पुष्पांजलि अर्पित की और अपनी माता के साथ विधिपूर्वक सूर्यदेव की उपासना की।
जिलाधिकारी ने इस अवसर पर सभी जनपदवासियों को छठ पर्व की शुभकामनाएं देते हुए कहा, "छठ पर्व आस्था का महापर्व है, और जिले के सभी व्रतियों में इसे लेकर अपार उत्साह है। भगवान सूर्य और छठी माता सभी का कल्याण करें।" उन्होंने छठ पर्व के दौरान शांति और व्यवस्था बनाए रखने के लिए जिला प्रशासन और पुलिस को धन्यवाद भी दिया।

पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीणा भी जिलाधिकारी को छठ पर्व की शुभकामनाएं देने के लिए सरोवर पर पहुंचे। उन्होंने भी सभी जनपदवासियों को बधाई दी।
जिलाधिकारी ने बताया कि वे प्रातःकाल में उदयाचल सूर्य की उपासना के लिए पुनः सरोवर पर उपस्थित होंगे।

इस अवसर पर तहसीलदार सदर पंकज शाही, ओएसडी आर.पी. सिंह सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे

संवाददाता शशांक राय




Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)