महराजगंज बृजमनगंज नगर पंचायत में कूड़े के निस्तारण का कोई समुचित व्यवस्था नहीं है। जिससे कि कूड़े का निस्तारण सुचारू रूप से नही होने से लोगों को दुश्वारियों का सामना करना पड़ रहा है। लोगों के घरों व दुकानों से उठा कूड़ा सफाई कर्मियों द्वारा कोल्हुई रोड़ पर वी सी पब्लिक स्कूल के पास सड़क के किनारे डंप किया जा रहा है। जिससे वहां से होकर गुजरने वाले लोगो तथा आसपास के रहने वाले लोगों का
जीना हराम हो गया है। गड्ढे में पानी से सड़क के किनारे पड़ा कूड़ा- कचरा सड़ रहा है। जिससे दुर्गंध निकलने से लोगो को खाना खाने से लेकर सांस लेने तक में दिक्कत तो ही रही है साथ ही कुछ दूर पर बच्चो का स्कूल भी है। बच्चों का वही से होकर गुजरना उनकी मजबूरी बन गया है। इस संबंध में ईओ सुरभि मिश्रा का कहना है कि कही भी सड़क किनारे कूड़े का निस्तारण नहीं होने दिया जाएगा। अगर कही कूड़ा है तो उसे साफ करा दिया जाएगा।
संवाददाता शशांक राय
