Maharajganj: भिटौली पुलिस ने मात्र 24 घंटे में किया गुमशुदा महिला को सकुशल बरामद

Satya Prabhat News
By -
0

उत्तर प्रदेश महराजगंज  
दिनांक 16.11.2024 को वादी समसुद्दीन S/O स्व० खलील ग्राम व पोस्ट पचरुखिया तिवारी थाना भिटौली जनपद महराजगंज द्वारा थाना भिटौली पर सूचना दी गयी कि वादी की बहु जमीरुन पत्नी नुरमोहम्मद उम्र करीब 39 वर्ष जो मन्दबुद्धि की है घर से कही चली गयी है जो अब तक नहीं आयी है तथा काफी तलाश करने पर पर भी पता नहीं चल रहा है। इस सूचना पर थाना भिटौली पुलिस द्वारा तत्काल गुमशुदगी पंजीकृत की गयी।

पुलिस अधीक्षक महराजगंज द्वारा प्रकरण का तत्काल संज्ञान लेते हुए थाना भिटौली पुलिस को त्वरित कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया अपर पुलिस अधीक्षक जनपद महराजगंज के निकट पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी सदर के कुशल नेतृत्व में थाना भिटौली पुलिस के अथक प्रयासो से आज दिनांक 17.11.2024 को गुमशुदा महिला को सकुशल बरामद कर उसके परिजनो के सुपुर्द किया गया है। । इस सराहनीय कार्य के लिए परिजन व आमजन महराजगंज पुलिस की भूरी-भूरी प्रशंसा कर रहे र हैं।

महराजगंज, संवाददाता विष्णु गुप्ता  


Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)