बृजमनगंज
पंचायत उप चुनाव में बुधवार को बृजमनगंज विकास खंड के दो ग्राम पंचायतों के मतदान केन्द्रों पर शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो गया। जिसमे ग्राम पंचायत कवलपुर में कुल मत 3406 के सापेक्ष 1783 मत पड़े, तो वही ग्राम पंचायत मटिहनवां में कुल मत 3965 के सापेक्ष 1753 मत पड़े। इस दौरान कहीं से भी अप्रिय घटना की सूचना नहीं है। इसके पूर्व सुबह से ही कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान शुरू हुआ। इस उप चुनाव को लेकर मतदाताओं में कोई खास उत्साह नहीं दिखा। अधिकांश मतदान केन्द्र पर सुबह दस से ग्यारह बजे के बीच अच्छी भीड़ देखी गई। लेकिन दोपहर बाद केंद्रों पर कम संख्या में मतदान करने को लोग पहुंचे। जिसमें ग्राम पंचायत कवलपुर में ग्राम प्रधान पद के लिए चार उम्मीदवार, और ग्राम पंचायत मटिहनवां में प्रधान पद के लिए कुल पांच उम्मीदवार आमने सामने मैदान में रहे
संवाददाता शशांक राय
