उद्घाटन फरेंदा कार्यालय विधायक वीरेंद्र चौधरी ने किया उद्घाटन
वृहस्पतिवार को फरेंदा कार्यालय का विधायक वीरेंद्र चौधरी और सुप्रिया श्रीनेत्र ने फीता काट कर कार्यालय का उद्घाटन किया उद्घाटन के बाद विधायक ने सभी जनप्रतिनिधियों से मिले और उनका हालचाल जाना।
इस मौके पर बहदुरी प्रधान समसुज्जोहा, गोपालपुर पूर्व प्रधान शम्सतबरेज़ उर्फ सज्जू,केशौली प्रधान प्रभाकर दुबे,इन्साफ अली,कवलपुर प्रधान तौफ़ीक अहमद युवा समाज सेवी शाकिर अली उर्फ सेठ, प्रधान गयासुद्दीन,कुंज विहारी निषाद राजकुमार यादव, रामकेवल, इस्तियाक,समेत सैकड़ों लोग मौजूद थे।
आज लोकसभा क्षेत्र महराजगंज के अपने विधानसभा क्षेत्र फरेंदा स्थित बरदहिया बाजार ( निकट कार्यालय जिलेदारी प्रथम) में नवनिर्मित जनसंपर्क कार्यालय का उद्घाटन किया। लोकसभा क्षेत्र महराजगंज के देवतुल्य जनता जनार्दन की सेवा तथा महराजगंज के चहुमुखी विकास के लिए मै और मेरी पार्टी सदैव हर परिस्थितियों में उपस्थित रहेंगे। इस अवसर पर पार्टी पदाधिकारियों एवम कार्यकर्ताओं सहित Indian National Congress की सोशल मीडिया की चेयरपर्सन Supriya Shrinate जी की गरिमामयी उपस्थिति रही।
संवाददाता शशांक राय
