महराजगंज जनपद के थाना कोल्हुई पुलिस ने वाहन चोर गिरोह के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक महराजगंज सोमेन्द्र मीना के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक आतिश कुमार सिंह के पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी फरेन्दा जयप्रकाश त्रिपाठी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर बेलौही कड़जही मोड़, बृजमनगंज रोड पर चेकिंग के दौरान इन अपराधियों को दबोचा।
गिरफ्तार अभियुक्तों में मोहिद अहमद (28 वर्ष), हरिश्चन्द्र कुमार (20 वर्ष) और तीजु कुमार (20 वर्ष) शामिल हैं। ये सभी महराजगंज जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों के निवासी हैं। इनकी गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने उनकी निशानदेही पर पांच चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद कीं, जिनमें सुपर स्प्लेंडर, एचएफ डिलक्स, पल्सर 220 सीसी समेत अन्य दो वाहन शामिल हैं।
गिरफ्तार अभियुक्तों के खिलाफ थाना कोल्हुई में मुकदमा संख्या 39/2025 के तहत भारतीय दंड संहिता की धारा 317(2)/ 317(5)/319(2)/318(4)/338/336(3)/340(2) बीएनएस के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस जांच में पता चला कि मुख्य अभियुक्त मोहिद अहमद के खिलाफ पहले भी चोरी और एनडीपीएस एक्ट के तहत मामले दर्ज हैं।
पुलिस इस गिरोह के अन्य संभावित सदस्यों और चोरी की गई अन्य गाड़ियों के बारे में भी जांच कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि इस गिरफ्तारी से वाहन चोरी की घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण में मदद मिलेगी।
गिरफ्तारशुदा अभियुक्तगण का नाम व पता
1. मोहिद अहमद पुत्र मो0 मुनीब ग्राम कस्बा कोल्हुई थाना कोल्हुई जनपद महराजगंज उम्र करीब 28 वर्ष
2.हरिश्चन्द्र कुमार पुत्र दयाराम ग्राम सिसवनिया खुर्द थाना पुरन्दरपुर जनपद महराजगंज उम्र करीब 20 वर्ष
3.तीजु कुमार पुत्र मिठु ग्राम सिसवनिया खुर्द थाना पुरन्दरपुर जनपद महराजगंज उम्र करीब 20 वर्ष
2.गिरफ्तारशुदा अभियुक्तगण का आपराधिक इतिहास क्रमश
1.मु0अ0सं0 39/2025 धारा 317(2)/317(5)/319(2)/318(4)/338/336(3)/340(2) बीएनएस थाना कोल्हुई जनपद महराजगंज
3. अभियुक्त मोहिद अहमद उपरोक्त का अपराधिक इतिहास
1.मु0अ0सं0 295/2020 धारा 41/411 भादवि0 व 8/20 एनडीपीएस एक्ट थाना कोल्हुई जनपद महराजगंज
2.मु0अ0सं0 296/2020 धारा 41/411 भादवि0 व 8/20 एनडीपीएस एक्ट थाना कोल्हुई जनपद महराजगंज
4.बरामदशुदा मोटरसाइकिल का विवरण
1.मो0 साइकिल सुपर स्प्लेन्डर काले रंग की रजिस्ट्रेशन नं0 लु841267 व चेचिस नं0 MBLJA05EMG9F05246
2.मो0 साइकिल नीला व काला रंग चेचिस नं0MB8ED13ALK8108018
3.मो0 साइकिल एचएफ डिलेक्स लाल व काला रंग रजिस्ट्रेशन नं0 यूपीएच7700 व चेचिस नं0 MBLHA11ERC9F27230
4.मो0 साइकिल पल्सर 220 सीसी रजिस्ट्रेशन नं0 यूपी53सीपी6297 व चेचिस नं0 MD2A13EY3HCF65318
5.मो0 साइकिल रजिस्ट्रेशन नं. यूपी55एबी0247 व चेचिस नं0 MBLHAW035KHC00277
