Maharajganj: सम्पूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर तहसील नौतनवां में डीएम व एसपी द्वारा संयुक्त रुप से सुनी गयी जनता की फरियाद

Satya Prabhat News
By -
0

महराजगंज डीएम व एसपी द्वारा आज दिनांक- 01 फरवरी, 2025 को तहसील नौतनवां में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस पर फरियादियों की समस्याओं को सुना गया जनपद में भूमि विवाद के समस्याओं के समाधान हेतु पूर्व मे ही भूमि विवाद सेल का गठन किया गया है जिसमें राजस्व और पुलिस विभाग के अधिकारियों कर्मचारियों को टीम बनाकर मौके पर जाकर शिकायतों को गम्भीरता से लेकर शत-प्रतिशत निष्पक्ष निस्तारण करने हेतु लगाई गयी है ।

पुलिस अधीक्षक महराजगंज द्वारा तहसील दिवस में उपस्थित समस्त पुलिस अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि संपूर्ण समाधान दिवस में प्राप्त शिकायती प्रार्थना पत्रों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण जल्द से जल्द किया जाना चाहिए तथा जिन प्रार्थना पत्रों का निस्तारण उच्चाधिकारी स्तर से किया जाना है उन पर रिपोर्ट लगाकर सम्बंधित अधिकारी को प्रेषित करें जिससे समय से उचित निस्तारण कराया जा सके इसके अतिरिक्त समस्त क्षेत्राधिकारीगण द्वारा तहसीलों पर सम्बन्धित उपजिलाधिकारीगण के साथ फरियादियों की समस्याओं को सुना गया एवं उनके निस्तारण हेतु सम्बन्धित को निर्देशित किया गया ।

सत्य प्रभात न्यूज़ 
संवाददाता विष्णु गुप्ता 




Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)