एसपी ने किया थाना फरेंदा का औचक निरीक्षण

Satya Prabhat News
By -
0

एसपी ने किया थाना फरेंदा का औचक निरीक्षण

पुलिस अधीक्षक महराजगंज द्वारा जनपद में शांति सुरक्षा व्यवस्था एवं कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने हेतु जनपद में विभिन्न संवेदनशील स्थानों पर भ्रमण/निरीक्षण किया गया।भ्रमण के दौरान महोदय द्वारा थाना फरेंदा का औचक निरीक्षण किया गया। पुलिस अधीक्षक महराजगंज महोदय द्वारा औचक निरीक्षण के दौरान सम्पूर्ण परिसर का भ्रमण कर  कार्यालय,स्टोररूम,बैरक,परिसर,शस्त्रागार, कारागार आदि का निरीक्षण किया गया तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। 

           क्षेत्राधिकारी फरेंदा कार्यालय निरीक्षण

तत्पश्चात महोदय द्वारा क्षेत्राधिकारी फरेंदा कार्यालय का निरीक्षण करते हुए साफ सफाई पर विशेष ध्यान देते हुए । समस्त रजि0 की चेकिंग करते हुए।कार्यालय में नियुक्त सभी अधिकारी /कर्मचारीगण को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

  संवाददाता विष्णु गुप्ता की रिपोर्टर महराजगंज  


Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)