आज दिनांक 28-03-2024 को स्थानीय कंपोजिट विद्यालय माथुरानगर आनंदनगर में लाल बहादुर शास्त्री स्मारक पी जी कॉलेज आनंदनगर महराजगंज के बीएड द्वितीय वर्ष सत्र 2023-24 के छात्राध्यापक /छात्राध्यापिकाओं का सेवा पूर्व प्रशिक्षण कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बीएड विभागध्यक्ष डॉ. महीप कुमार पांडेय ने कहा कि शिक्षण प्रशिक्षण के द्वारा हम अपने नए नए आयामों को प्राप्त कर अपने भविष्य को नई दिशा देते है।
बी एड विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ वैभव मणि त्रिपाठी ने कहा कि शिक्षा में प्रशिक्षण बहुत ही महत्वपूर्ण स्थान रखता है, आत्ममंथन के द्वारा ही ज्ञान की प्राप्ति हो सकती है। कर्यक्रम के संयोजक डॉ. शुभम श्रीवास्तव रहे। कार्यक्रम का संचालन छात्राध्यापिका अनामिका त्रिपाठी और छात्राध्यापक अवधेश कुमार ने किया।इस अवसर पर कंपोजिट विद्यालय माथुरानगर के बच्चों द्वारा मनमोहक गीत व नृत्य प्रस्तुत किया गया।
इस समारोह में कंपोजिट विद्यालय की प्रधानाध्यापिका श्रीमती आशालता मैम,अध्यापक विशाल कुमार, पंकज कुमार राजबहादुर सिंह, अश्वनी कुमार,मदींद्र कुमार, आशीष सिंह,राकेश मिश्रा,राजेश कुमार उपस्थित रहे।
संवाददाता शैलेश श्रीवास्तव की खास रिपोर्ट


