पुलिस परिवार द्वारा पुलिस अधीक्षक श्री सोमेंद्र मीना के मौजूदगी में पुलिस लाइन महराजगंज परिसर में होली मिलन समारोह का किया गया आयोजन
जनपद में होली का त्योहार सकुशल संपन्न कराने के बाद आज दिनांक- 27.03.2024 को पुलिस लाइन में होली उत्सव का आयोजन किया गया। इसमें पुलिस कर्मियों ने पुलिस अधीक्षक श्री सोमेंद्र मीना के साथ रंगभरी होली खेली। सभी ने एक-दूसरे को रंग गुलाल लगाकर होली पर्व की शुभकामनाएं व बधाई दी। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक महराजगंज द्वारा पुलिस परिवार के विभिन्न अधिकारी/कर्मचारियों को रंग, गुलाल लगाकर उन्हें होली की शुभकामनाएं दी गई तथा सभी के बीच गुझिया और मिष्ठान का वितरण किया गया। इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक, समस्त क्षेत्राधिकारीगण, समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्ष, प्रतिसार निरीक्षक पुलिस लाइन तथा अन्य अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
सत्य प्रभात समाचार संपादक ए के मिश्रा
नेशनल एंटी करप्शन एंड इन्वेस्टिगेशन जांच आयोग ऑफिसर एके मिश्रा उत्तर प्रदेश
