समाचार संपादक एके मिश्रा उत्तर प्रदेश।
सत्य प्रभात न्यूज़
आगामी लोकसभा चुनाव के दृष्टिगत जनपद महराजगंज पुलिस द्वारा अर्द्धसैनिक बलों के साथ संयुक्त रूप से एरिया डोमिनेशन के तहत किया गया फ्लैग मार्च।
पुलिस अधीक्षक महोदय महराजगंज, श्री सोमेंद्र मीना के निर्देशन में आगामी लोकसभा चुनाव व त्योहारों को शांतिपूर्ण व सकुशल संपन्न कराए जाने हेतु जनपद महराजगंज पुलिस पूर्ण रूप से प्रतिबद्ध है जिसके लिए जनपद के विभिन्न थानों द्वारा नियमित रूप से संवेदनशील ग्रामों, कस्बों एवं वल्नरेबल मतदान केंद्रों व आसपास पैदल गस्त/एरिया डोमिनेशन किया जा रहा है।
इसी क्रम में आज दिनांक 25.03.2024 को थाना कोतवाली, कोठीभार, नौतनवा, सोनौली, ठूठीबारी आदि थानों द्वारा भारी पुलिस बल व अर्द्धसैनिक बलों की संयुक्त टीम के साथ अपने-अपने थाना क्षेत्रांतर्गत कस्बा, ग्राम व अन्य स्थानों पर फ्लैग मार्च किया गया।
नेशनल एंटी करप्शन एंड इन्वेस्टिगेशन जांच आयोग हेड ऑफिसर एके मिश्रा।
